Home » Blog » चमोली : भरभरा कर गिरा जीआईसी थराली के भवन का बरामदा, स्कूल बंद होने के बाद घटी घटना, नहीं तो हो सकती थी बड़ी दुर्घटना

चमोली : भरभरा कर गिरा जीआईसी थराली के भवन का बरामदा, स्कूल बंद होने के बाद घटी घटना, नहीं तो हो सकती थी बड़ी दुर्घटना

by kedarvelly

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज  के भवन का बरामदा अचानक ही भरभरा कर टूट गया है, गनीमत यह रही कि कुछ ही देर पहले स्कूल में छुट्टी हो गई थी सभी छात्र अध्यापक स्कूल से चले गए थे अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार सदैव की भांति मंगलवार को भी आदर्श इंटर कॉलेज थराली में प्रातः  प्रार्थना, शैक्षिक कार्य होने के बाद  स्कूल में छुट्टी हो गई, सभी छात्र और शिक्षक स्कूल से चले गए।  अचानक ही साढे बजे के आसपास स्कूल के मुख्य भवन के बरामदे वाला हिस्सा भरभरा कर गिर गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह फरस्वाण ने बताया कि घटना स्कूल बंद होने के बाद हुई जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया।