Home » Blog » हरिद्वार : आम जनता के लिए 06 अप्रैल से जिले के मुख्य स्थानों पर प्रदर्शित की जाएगी उत्तराखंड की झांकी मानसखण्ड

हरिद्वार : आम जनता के लिए 06 अप्रैल से जिले के मुख्य स्थानों पर प्रदर्शित की जाएगी उत्तराखंड की झांकी मानसखण्ड

by kedarvelly
 
हरिद्वार :  राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही, उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘‘मानसखण्ड‘‘ का जनपद हरिद्वार के मुख्य स्थानों-हरिद्वार(शहर), लक्सर, खानपुर, नारसन, भगवानपुर, बहादराबाद, रूड़की में आम जनता के सम्मुख 06, 07, 08 अप्रैल, 2023 को प्रर्दशन किया जाना है, जिसके क्रम में 06 अप्रैल,2023 को झांकी निकट प्रेमनगर आश्रम से अगले गन्तव्य की ओर लगभग प्रातः 11.00 बजे हरी झण्डी दिखाकर रवाना की जायेगी। यह सूचना कार्यालय महानिदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग देहरादून द्वारा दी गयी है।